राजकीय इंटर कॉलेज धनोरा उर्फ मुरादनगर का निर्माण मल्टीफैक्टोरियल प्लान के अंतर्गत हुआ है विद्यालय का निर्माण 230 लाख 34 हजार की लागत से कराया गया है उक्त विद्यालय सीएनडीएस निर्माण निगम मुरादाबाद द्वारा किया गया है यह विद्यालय मुख्यालय से 8 किलोमीटर पूर्व विकासखंड जोया के अंतर्गत स्थित है विद्यालय का संचालन 23 अप्रैल दो हजार अट्ठारह को किया गया था वर्ष 2019 में हाई स्कूल एवं इंटर का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है विद्यालय में भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जीव विज्ञान की प्रयोगशाला निर्मित है उक्त विद्यालय के द्वारा क्षेत्र के छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान की जाती है |